आज़मगढ़: जनपद में सकुशल संपन्न हुई RO व ARO की परीक्षा, 67% अभ्यर्थी ही हो सके उपस्थित, सुबह से शाम तक दौड़भाग करते रहे अधिकारी
रविवार को UP PSC की RO और ARO की परीक्षा सभी 88 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा दो पालियों में 9:30 से 11.30 बजे तक पहली पाली का पेपर था। वहीं दूसरा पेपर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक हिंदी विषय का था। आजमगढ़ में 40743 अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन रविवार को हुई परीक्षा में प्रथम पाली में 27367 और दूसरी पाली में 27265 अभ्यर्थी शामिल हुए।