आज़मगढ़: मतौलीपुर में नेशनल हाईवे 233 पर अधिकारी की तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने साइकिल सवार बालिका को मारी टक्कर, बालिका घायल
सिधारी थाना अंतर्गत मतौलीपुर गांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 233 पर सोमवार को एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने साइकिलसवार 12 वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद साइकिल समेत बालिका दूर छिटक कर घायल हो गई। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक वाहन की रफ्तार और बढ़ा कर मौके से फरार हो गया। दूसरी तरफ टहलने के लिए निकले मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वाहन का नंबर भी नोट कर लिया।