आज़मगढ़: अमिलो में दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइक पर सवार चार युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
मुबारकपुर थाना के अमिलो में रविवार को दिन में करीब 12 बजे दो बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर दो-दो युवक सवार थे। घटना में दोनों बाइक पर सवार चारों युवक घायल हो गए। इसमें से तीन की हालत ज्यादा गंभीर थी। सभी चार घायलों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल ले आया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका उपचार किया गया। इसके बाद भर्ती कर लिया गया।