रसड़ा: रसड़ा में बाईक-ट्रक हादसे में 26 वर्षीय युवक दीपक मिश्रा की मौत
Rasra, Ballia | Nov 28, 2026 बलिया के रसड़ा इलाके में एनएच-31 पर बाइक और गैस सिलेंडर लदे ट्रक की टक्कर में 26 वर्षीय दीपक मिश्रा की मौत हो गई। दीपक अपनी शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे थे। पुलिस ने शव जिला अस्पताल भेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच जारी है।