पवई: शराब के नशे में 40 वर्षीय युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, डायल 112 ने बचाई जान
Pawai, Panna | Oct 22, 2026 अमानगंज (पन्ना)। अज्ञात कारणों के चलते शराब के नशे में एक 40 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमानगंज पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।