बागपत: सूरजपुर महनवा के BKU के युवा ब्लाक अध्यक्ष देवकांत शर्मा ने DM से जर्जर सूरजपुर महनवा-टटीरी मार्ग बनवाने की मांग की
Baghpat, Bagpat | Apr 21, 2025 सोमवार को करीब साढे 5 बजे सूरजपुर महनवा के भाकियू के युवा ब्लाक अध्यक्ष देवकांत शर्मा के मुताबिक टटीरी ओवरब्रिज निर्माण के चलते सूरजपुर महनवा-टटीरी मार्ग बुरी तरह जर्जर हो गया। वाहन चालकों और किसानों को अनेक परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने वाहन चालको और किसानों की समस्याओं को देखते डीएम से जर्जर सूरजपुर महनवा-टटीरी मार्ग को बनवाने की मांग की है।