बागपत: फतेहपुर में भाकियू नेता समेत तीन की हत्या के विरोध में भाकियू ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
Baghpat, Bagpat | Apr 21, 2025 सोमवार को करीब साढे 11 बजे भाकियू के जिला प्रभारी विनोद चौधरी के मुताबिक फतेहपुर में आठ अप्रैल को भाकियू नेता विनोद कुमार सिंह, उनके भाई और बेटे की हत्या की गई। हत्या के विरोध में भाकियू ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने डीएम अस्मिता लाल को ज्ञापन सौंपकर हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है।