बागपत: रंजिश के चलते बाप-बेटे के साथ मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी, निबाली के पीड़ित ने कोतवाली बागपत पर दी तहरीर
Baghpat, Bagpat | Apr 21, 2025 सोमवार को करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली बागपत क्षेत्र के निबाली गांव के ब्रजपाल के मुताबिक 20 अप्रैल की रात करीब साढे आठ बजे अपने परिवार के साथ खेत में गेंहू की फसल की थ्रेशिंग कर रहे थे। आरोप है कि रजिंश के चलते दो युवकों ने उसपर और उनके बेटे शुभम के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू दी। मारपीट में दोनों घायल हो गए।