बागपत: DM ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के स्थाई एवं अस्थाई गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की
Baghpat, Bagpat | Apr 21, 2025 सूचना अधिकारी बागपत राहुल भाटी ने सोमवार को करीब साढे तीन बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि डीएम अस्मिता लाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के स्थाई एवं अस्थाई गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गौवंश की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं देखभाल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।