कासगंज: आवास विकास में युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद
कासगंज। आवास विकास कॉलोनी में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में कोतवाली कासगंज पुलिस टीम ने आवास विकास स्थित पानी की टंकी के पास से आरोपी अनमोल भारद्वाज पुत्र आलोक भारद्वाज, निवासी 4ए/175 आवास विकास कॉलोनी, कासगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा एवं एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
मामले में कोतवाली कासगंज में मुकदमा अपराध संख्या 547/26 के तहत धारा 109(1)/115(2) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
#कासगंज #KasganjNews #आवासविकास #गोलीकांड #पुलिसकार्रवाई #आरोपीगिरफ्तार #तमंचाबरामद #यूपीपुलिस #क्राइमन्यूज #ब्रेकिंगन्यूज #उत्तरप्रदेशसमाचार #अपराधियोंकेखिलाफअभियान #KasganjPoliceInNews