हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के मामले में भाजपा नेत्री गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल।
मुरैना। जौरा पुलिस ने फर्नीचर व्यवसायी को कथित रूप से हनीट्रैप में फंसाकर रुपये और गहने ऐंठने के मामले में आरोपी महिला भाजपा नेत्री सोनम कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से व्यवसायी की सोने की अंगूठी और 5 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, जौरा के फर्नीचर व्यवसायी रमेश उर्फ पप्पू शिवहरे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि 10 मई को एसी और फर्नीचर लगवाने के बहाने उन्हें एक घर बुलाया गया, जहां कुछ लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर धमकाया और बड़ी रकम की मांग की। बाद में कथित तौर पर उनकी सोने की अंगूठी और नकदी लेकर उन्हें छोड़ दिया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी,जबकि मुख्य आरोपी महिला फरार चल रही थी। पुलिस क�