जिले में शिक्षा की गुणवत्ता और शैक्षणिक माहौल को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, जमुई द्वारा एक विशेष पहल करते हुए बरहट प्रखंड स्थित स्वर्गीय शुक्रदास यादव मेमोरियल राजकीय उच्च विद्यालय , आदर्श राजकीय बुनियादी विद्यालय तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय ,ललमटिया का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पठन-पाठन की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति और मूलभूत सुविधाओं का गहन जायजा लिया तथा स्वयं कक्षाओं में जाकर एक शिक्षक की भांति विद्यार्थियों को पढ़ाकर उनके ज्ञान स्तर को परखा। मध्याह्न भोजन की स्वच्छता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु उन्होंने बच्चों के साथ भोजन भी ग्रहण किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नक्सल-मुक्त वातावरण में 'सशक्त और नए जमुई' के निर्माण हेतु शिक्षा ही सबसे मजबूत आधार है, और इसी क्रम में उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें प्रतिदिन नियमित रूप से विद्यालय भेजने की भावपूर्ण अपील की।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
Jamui, Bihar | Sep 3, 2026