मिहींपुरवा: क्षेत्राधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
थाना समाधान दिवस पर क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा ने थाना मोतीपुर में जनता की शिकायतों को सुनकर प्रार्थना पत्रों की जांच और समयबद्ध निपटान के निर्देश दिए। भूमि विवादों के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त जांच टीम भी गठित की गई है।