प्रतापगढ़: जिलाधिकारी ने महाकुम्भ के दृष्टिगत यात्रियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तुलसीसदन रैन बसेरा का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने प्रयागराज में चल रहे महाकुम्भ-2025 के महत्वपूर्ण स्नान पर्व ‘‘मौनी अमावस्या’’ में आने वाले श्रद्धालुओं/यात्रियों को अवस्थान की सुविधा उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत तुलसीसदन में बनाये गये रैन बसेरा का बुधवार शाम 5 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तुलसीसदन के रैन बसेरे में 50 बेड मय गद्दा, रजाई, चारपाई लगा हुआ पाया ।