पाली: पाली के औद्योगिक क्षेत्र में नाले में रंगीन पानी फैलने से प्रदूषण की बढ़ी चिंता
Pali, Pali | Nov 12, 2026 पाली के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 के नाले में रंगीन प्रदूषित पानी फैलने से क्षेत्रवासियों ने विरोध जताया। 42 बंद फैक्ट्रियों में सिंगल फेज बिजली कनेक्शन बहाल हुए थे, वहीं देर रात नाले में प्रदूषित पानी छोड़ा गया। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल ने जांच शुरू की है।