बक्सर: इटाढ़ी थाना क्षेत्र में महादलित महिला के साथ दुष्कर्म, बक्सर महिला थाना में मामला दर्ज
Buxar, Buxar | Oct 28, 2024 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महादलित महिला के साथ आरोपितों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. इस मामले में जिला मुख्यालय स्थित महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी की गई है.