बक्सर: वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु पर चेक पोस्ट से पुलिस ने 884 टेट्रा पैक शराब जब्त की, तस्कर गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Oct 27, 2024 गांगा पुल स्थित वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट के पास उत्पाद पुलिस ने ऑटो से ले जाई जा रही शराब बरामद किया. पुलिस ने ऑटो के साथ ही उस पर लदे 8 पीएम ब्रांड की बरामद 884 टेट्रा पैक शराब जब्त कर ली है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतास जिला के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरी निवासी शिवजी यादव के रूप में हुई. इसकी पुष्टि उत्पाद अधिकारी आलोक रंजन ने की.