बक्सर: साइबर ठगी मामले में धनसोइ की महिला गिरफ्तार, बक्सर साइबर थाना ने की कार्रवाई
Buxar, Buxar | Oct 28, 2024 महिलाओं काे पीएम योजना का लाभ देने के नाम पर झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है. इस मामले में गिरोह की एक महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी है. गिरफ्तार महिला आरोपी अनिता देवी, धनसाेई निवासी अनिल कुमार की पत्नी है. इस मामले में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.