बक्सर: धनसोई में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, काराकाट में कुछ लोगों की साजिश से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन सांसद बनने से नहीं रोक सके
Buxar, Buxar | Oct 27, 2024 कुछ लोगों ने साजिश करके काराकाट से हराया, लेकिन एमपी बनने से नहीं रोक सके। उक्त बातें दोपहर 2 बजे धनसोई कॉलेज के मैदान में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने कही। उन्होने कहा कि हम इस यात्रा में आपसे कुछ आग्रह करने आए हैं। आपलोगों ने जब जब जरूरत पड़ी है तब तब कुछ न कुछ मिला है। आपका आशिर्वाद मिलता है।