बक्सर: इटाढ़ी पाल मैरिज हॉल से पुलिस ने 6 अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया, बैंक खाता खुलवाकर कर रहे थे फ्रॉड
Buxar, Buxar | Oct 27, 2024 साइबर फ्रॅाड हेतु प्रधानमंत्री याेजना के नाम पर झांसा देकर बैंक एकांउट खुलवा रहे 6 साइबर अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया है. पुलिस को यह कामयाबी शनिवार को इटाढ़ी में मिली. सूचना के बाद मौके पर पहुंची इटाढ़ी थाना की पुलिस ने पाल मैरेज हॉल से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.