बक्सर: गोल्ड मेडल विजेता वुशु खिलाड़ी दीक्षा का बक्सर स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत, पूर्व मंत्री और सदर विधायक भी पहुंचे
Buxar, Buxar | Oct 27, 2024 जिले के महदह गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल प्राप्त वुशु महिला खिलाड़ी दीक्षा सिंह के बक्सर आगमन पर जोरदार ढंग से स्टेशन परिसर पहुंचते ही स्वागत किया गया. स्टेशन पर पहुंचने से पहले भारी संख्या मे खेल प्रमी एवं समाजसेवी पहुंच गये थे. सभी की नजर स्टेशन पर दिल्ली से आ रही मगध एक्सप्रेस के पहुंचने पर टीकी हुई थी. रविवार को पूर्वाहन 11 बजकर 4 मिनट पर पहुची.