बदायूं: बदायूं के कछला गंगा में रेलवे पुल से कूद रहे स्टंटबाजों का वीडियो हुआ वायरल
Budaun, Budaun | Jul 17, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला भागीरथी गंगा घाट स्टंटबाजों का अडडा बन गया है। जहां सावन का महीना चल रहा है। और हजारों शिवभक्त कांवडिये गंगाजल लेने कछला घाट पहुंच रहे हैं। वहीं गुरुवार की दोपहर एक बजे के आसपास स्टंटबाजी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । जिसमें युवक रेलवे पुल की बीम पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा रहे हैं ।