बदायूं: बेहटा गुसाई गांव में पड़ोसियों से झगड़ा होने पर दो पड़ोसियों ने किन्नर को मारपीट कर घायल किया
Budaun, Budaun | Jul 17, 2025 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के बेहटा गुसाई गांव में पड़ोसियों से झगड़ा होने पर दो पड़ोसियों ने 45 वर्षीय किन्नर जमीर पुत्र छोटे खां को लातघूसें मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। घायल किन्नर का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।