बदायूं: खेड़ा जलालपुर गांव में किसान का शव पानी के गढ्ढे में मिला, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Budaun, Budaun | Jul 17, 2025 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गांव के रहने वाले 45 वर्षीय जादूगर पुत्र विजयी खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। वह अपने खेत पर बुधवार रात गए थे। लेकिन फिर वह घर नहीं लौटे। सुबह उनका गांव में ही पानी के गड्ढे में शव मिला। परिजनों ने तो वह पानी के गड्ढे में मृत अवस्था में पड़े हुए थे। परिजनों ने इस मामले की पुलिस को सूचना दी।