बदायूं: बदायूं के शेखूपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत
Budaun, Budaun | Jul 16, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बरेली - कासगंज रेलवे मार्ग पर शेखूपुर रेलवे फाटक के पास बुधवार की दोपहर एक बजे के आसपास बरेली से कासगंज जा रही ट्रेन की चपेट में आकर एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की कटकर मौत हो गई। हादसे के बाद भीड जुट गई। मृतक युवक के हाथ पर रवि कुमार लिखा हुआ है। पुलिस अज्ञात युवक की शिनाख्त कराने में जुटी है।