बदायूं: समसपुर मलिक फत्ता गांव का युवक महावा नदी रोड किनारे घायल मिला, जिला अस्पताल में मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप
Budaun, Budaun | Jul 17, 2025 बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के समसपुर मलिक फत्ता गांव के रहने वाले 22 वर्षीय सुमित उर्फ दीपक यादव पुत्र राजवीर सिंह खेती-बाड़ी का कार्य करते थे। वह घायल अवस्था में महावा नदी के पास रोड किनारे पड़े हुए थे। कि राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। तो परिजनों मौके पर पहुंच गए और उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जिला अस्पताल के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।