बदायूं: बदायूं के कछला गंगा का दक्षिणी घाट तीसरे दिन भी नहीं खुला, विधायक से मिले दुकानदार
Budaun, Budaun | Jul 17, 2025 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कछला गंगा के दक्षिणी घाट के दुकानदारो ने गुरुवार की दोपहर एक बजे के आसपास बताया कि 13 जुलाई को कछला गंगा के दक्षिणी घाट पर एक कांबड़िया गंगा स्नान करते समय डूब गया था । उसके बाद प्रशासन ने कछला गंगा के दक्षिणी घाट को बंद कर दिया है। जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है।