कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री ने कहा, झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी
Kanke, Ranchi | Nov 21, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार सुबह करीब 10 बजे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा झारखंड में बीजेपी की सरकार बन रही है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में हमसे बड़ा सर्वेयर कौन हो सकता है। मैं 3 महीने से लगातार झारखंड में हूं और पांव पांव झारखंड नापा है। उन्होंने कहा कि जनता की आंखों में परिवर्तन की ललक देखी है।