कांके: धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और पुलिस नोडल पदाधिकारी ने संयुक्त प्रेस वार्ता की
Kanke, Ranchi | Nov 20, 2024 धुर्वा स्थित निर्वाचन सदन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार और पुलिस नोडल पदाधिकारी एवी होमकर ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि सभी के सहयोग से दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।