कांके: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की जानकारी समाहरणालय में डीसी और एसएसपी ने दी
Kanke, Ranchi | Nov 20, 2024 समाहरणालय में डीसी वरुण रंजन और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार शाम करीब छह बजे झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाम 5:00 बजे रांची जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्र में मतदान 72.01 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि शाम पांच बजे तक सिल्ली में 76.7% तथा खिजरी में 69.2% मतदान हुआ।