कांके: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान समाप्त, 67.49% मतदान दर्ज
Kanke, Ranchi | Nov 20, 2024 झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 38 सीटों पर मतदान बुधवार शाम करीब पांच बजे खत्म हो गया। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने बताया कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 67.49 फीसदी मतदान हुआ है। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 528 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 472 पुरुष और 55 महिला उम्मीदवार हैं।