सिवनी: बोर्ड परीक्षा के बीच तेज डीजे पर पुलिस सख्त, 2 डीजे संचालकों पर कार्रवाई, वाहन व साउंड सिस्टम ज़ब्त
सिवनी में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शांति भंग करने वाले डीजे संचालकों पर कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति अनुसार बिना अनुमति और निर्धारित समय के बाद तेज आवाज में डीजे बजाने वाले दो संचालकों के खिलाफ धारा 7/15 कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर डीजे साउंड सिस्टम और वाहन जप्त किए गए हैं।