*लहार विधायक पहुंचे आलमपुर कई निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन,.लहार विधायक अम्बरीश शर्मा ने आलमपुर पहुंचकर कस्बे के विभिन्न स्थानों पर करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया, इसके बाद वे गीता मैरिज गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। जानकारी के अनुसार, लहार विधायक अम्बरीश शर्मा ने मुख्यमंत्री नगरीय अधोसंरचना योजना के अंतर्गत आलमपुर में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत कराई है। शासन से स्वीकृत राशि के तहत नगर परिषद आलमपुर द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
(जानकारी..तन्मय पाराशर मीडिया प्रभारी)