सिरमौर के सतोन क्षेत्र की सखौली से स्कूल में अध्यापकों की कथित गैरहाजिरी को लेकर ग्रामीणों के रोष का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला पारवा ल्वागो में तैनात दोनों अध्यापक अक्सर स्कूल से नदारद रहते हैं, जिससे स्कूल में पढ़ने वाले करीब 13 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक, जब वे स्कूल पहुंचे तो दोनों अध्यापक अनुपस्थित मिले और स्कूल में केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद था।
ग्रामीणों ने दावा किया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। उनका आरोप है कि अध्यापक नियमित रूप से स्कूल नहीं आते और कई बार कथित तौर पर सुबह करीब 11 बजे पहुंचकर दोपहर 1 बजे तक चले जाते हैं।