शाहपुर: जल, जंगल और जमीन पर हक की हुंकार: जयस की सामुदायिक वन अधिकार यात्रा शाहपुर ब्लॉक के कनारी पाट और टिमरनी पहुंची
Shahpur, Betul | Feb 14, 2026 शनिवार सुबह 11 बजे शाहपुर ब्लॉक के ग्राम कनारी पाट और टिमरनी में जय आदिवासी युवा शक्ति (JAYS) द्वारा निकाली जा रही ‘सामुदायिक वन अधिकार यात्रा’ पहुंची। यात्रा के गांव में प्रवेश करते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एकत्रित हुए और सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जयस के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।