शाहपुर: शाहपुर-चोपना मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई से वार्डवासियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी
Shahpur, Betul | Feb 19, 2026 शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शाहपुर–चोपना मार्ग पर पाइपलाइन डालने का कार्य गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे से शुरू किया गया। इस कार्य के तहत मुख्य सड़क की खुदाई की जा रही है, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है। खुदाई के कारण सड़क के कई हिस्सों में गड्ढे हो गए हैं और मलबा इधर-उधर फैला हुआ है,।