कोल: क्वार्सी क्षेत्र में बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी आग, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
Koil, Aligarh | Apr 29, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके की बताई जा रही है जहाँ मंगलवार की रात करीब 10 बजे बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई।आग लगने के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया।क्षेत्रीय लोगो के द्वारा सूचना दमकल विभाग को दी गई।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पा लिया गया।