महिला सशक्तीकरण और विकसित बिहार के संकल्प को नई गति!
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, बिहार सरकार श्री श्रवण कुमार ने ग्राम श्री मंडप एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रदर्शनी पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने जीविका दीदियों के स्टॉलों का निरीक्षण कर उनके उत्पादों एवं उद्यमशीलता के प्रयासों की सराहना की। साथ ही, महिला सशक्तीकरण, रोजगार सृजन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर देते हुए बिहार को देश के पांच विकसित राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, सारण श्री लक्ष्मण तिवारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. श्रीमती नीना झा उपस्थित रहीं।
#SonpurMela2026 #महिला_सशक्तीकरण #जीविका #विकसित_बिहार
Saharsa, Bihar | Nov 28, 2026