यात्रीगण कृपया ध्यान दें! आकार लेने लगा भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बन रहा स्टील ट्रस ब्रिज, देखिए शानदार तस्वीर
भागलपुर। भागलपुर की लाइफलाइन कहे जाने वाले विक्रमशिला सेतु पर बन रहे स्टील ट्रस ब्रिज का डिजाइन अब धीरे-धीरे आकार लेने लगा है। निर्माण कार्य के साथ ही पुल की भव्य संरचना अब साफ दिखाई देने लगी है। इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में नए पुल को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
विक्रमशिला सेतु भागलपुर सहित आसपास के कई जिलों के लिए आवागमन का प्रमुख माध्यम है। इस पर लगातार बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने और लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्टील ट्रस ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। पुल का निर्माण पूरा होने के बाद यातायात व्यवस्था को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल निर्माण कार्य के साथ स्टील ट्रस ब्रिज की डिजाइन आकार ले रही है और इसकी संरचना लोगों का ध्यान खींच रही है।
Kahara, Saharsa | Nov 28, 2026