शाजापुर: दीपावली के मद्देनजर, शहर में नगर पालिका आज से 3 नवंबर तक रोज़ जलप्रदाय करेगी
दीपोत्सव के मद्देनजर नगर पालिका द्वारा शहर में प्रतिदिन जलप्रदाय किया जाएगा। ऐसे में लोगों को त्योहार के समय पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सीएमओ श्रीमती मधु सक्सेना ने बताया कि 27 अक्टूबर से 3 नवंबर तक पूरे शहर में रोजाना आधा घंटे जलप्रदाय किया जाएगा। बता दें अभी शहर में एक दिन छोड़कर 45 मिनट तक जलप्रदाय होता है।