शाजापुर: शाजापुर के निर्माणाधीन स्कूल में काम करते समय घायल युवक की मौत, पुलिस कर रही जांच
शाजापुर के निर्माणाधीन स्कूल में कारीगरी का काम करने के दौरान एक युवक गंभीर घायल हो गया था। उपचार के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को जिला अस्पताल में युवक के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।