शाजापुर: दीपावली त्यौहार को देखते हुए मक्सी थाना पुलिस ने मुख्य क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया और बैरिकेड लगाए
दीपावली त्यौहार और पिछले महीने हुए दो पक्षों में विवाद गोलीबारी के मामले को देखते हुए मक्सी में पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार शाम को मक्सी थाना टीआई भीमसिंह पटेल ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में भ्रमण किया। इसके साथ ही मक्सी के मुख्य क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा मक्सी में मुख्य क्षेत्र में बेरिकेड भी लगाए गए।