शाजापुर: शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक बुजुर्ग की मौत, परिवार नहीं आया, पुलिस कर रही जांच
शाजापुर के जिला अस्पताल में पिछले करीब 15 दिन से एक बुजुर्ग भर्ती था। अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा था। शनिवार को बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में अस्पताल चौकी पुलिस द्वारा जरूरी कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में मुस्लिम समाजजनों ने अनूठा उदाहरण पेश किया।