शाजापुर: शाजापुर की आदर्श कॉलोनी से मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र आदर्श कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल और चोरों की तलाश की जा रही है। शनिवार रात 7:00 बजे कोतवाली थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मामले में बालकृष्ण शर्मा द्वारा शिकायत की गई थी। अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है