मांगरौल: सीसवाली कस्बे में नगर पालिका के पास एक मकान में चोरी की वारदात, ₹20 हजार नकद सहित अन्य सामान चोरी
Mangrol, Baran | Mar 18, 2026 सीसवाली कस्बे में नगर पालिका के पास एक मकान में चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोर मंगलवार तड़के करीब 3 बजे ताला तोड़कर घर में घुसे और एक एक्टिवा स्कूटी, 20 हजार रुपये नकद, गैस सिलेंडर, इंडक्शन चूल्हा व चांदी के सिक्के सहित अन्य सामान चुरा ले गए। मकान मालिक जगदीश प्रसाद मीणा ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि घटना देख पुलिस को सूचना दी।