श्योपुर: एसेप संगठन ने क्षतिग्रस्त स्कूलों की मरम्मत के लिए कलेक्ट्रेट पर सौंपा ज्ञापन, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग
श्योपुर। जिला कलेक्ट्रेट पर सोमवार को दोपहर 2 बजे एसोसियेशन ऑफ स्टूडेंट फाॅर अल्टरनेटिव पाॅलीटिक्स एसेप के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए लूंड गांव में स्कूल की मरम्मत को लेकर एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा हैं। ज्ञापन सौंपते हुए एसेप संगठन जिलाध्यक्ष अभिषेक मीणा कलोनी ने बताया कि लगातार तीन वर्षों से स्कूल भवन के लिए आवाज उठाते आ रहे है।