श्योपुर: मठेपुरा के ग्रामीणों ने कंकाली माता मंदिर पर चढ़ाया झंडा, सुख-समृद्धि की कामना की
श्योपुर। जिला मुख्यालय से सटे ग्राम मठेपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को सुबह 11 बजे पैदल झंडा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से झंडा वाहक रघुवीर मीणा की अगुआई में ग्रामीणों ने गुलाबबाडी स्थित माता कंकाली के प्रति आस्था प्रकट करते हुए उन्हें झंडा समर्पित किया