श्योपुर: क्षत्रिय समाज का परम कर्तव्य धर्म की रक्षा करना: सिकरवार, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सम्मेलन सम्पन्न
श्योपुर। शहर के पाली रोड स्थित मानसिंह पैलेस में रविवार को दोपहर 3 बजे अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा का सम्मेलन सम्पन्न हुआ, जिसमें मुख्य रूप से क्षत्रीय महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार सिकरवार मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रीय महासभा के जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह कुशवाह ने किया।