श्योपुर: भोगीका तिराहे पर भीषण सड़क हादसा, अर्टिगा कार खंभे से टकराई, दो की मौत, पांच घायल
श्योपुर। जिले के श्योपुर-सवाई माधोपुर हाइवे पर स्थित भेगिका तिराहे के पास सोमवार को सुबह 6 बजे एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार खम्बे से टकराकर पुलिया के नीचे जा गिरी जिसमें मौके पर ही दो लोगो की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मानपुर थाना पुलिस पहंुच गई जिन्होंने घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।