श्योपुर: प्रजापति समाज ने निकाली विशाल कांवड़ यात्रा, 56 कांवड़ियों ने किया गुप्तेश्वर महादेव का जलाभिषेक
श्योपुर। जिले के रामेश्वर धाम त्रिवेणी संगम से श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर तक कांवड़ यात्रा का आयोजन प्रजापति समाज द्वारा सोमवार को दोपहर 12 बजे किया गया जिसमें एक सैंकड़ा से अधिक युवाओं ने कांवड़ो में पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। इस दौरान 16 कांवड़ 11-11 किलो वजनी थी तो वहीं 40 छोटी कांवड़े इस यात्रा में शामिल हुई।